फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 09 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
dead body - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  टड़ियावां थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव में रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के सिर में चोट के निशान थे और कमरे में उसकी चूड़ियां भी टूटी पड़ी थीं। पिता ने ससुलवालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायकेवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


बेनीगंज क ोतवाली क्षेत्र के घुईहरिया गांव निवासी काशीराम की बेटी मीना कुमारी (35) की शादी जयराजपुर गांव के सर्वेश कुमार पुत्र परशुराम के साथ हुई थी। शादी को करीब 13 साल बीत चुके हैं।

मीना को 11 साल का बेटा दीपक और 9 साल का साहिल हैं। काशीराम का एक दामाद लखनऊ में रहता है। उसे जयराजपुर के ग्रामीण ने फोन कर मीना की मौत की खबर दी। अवधेश ने इसकी सूचना साले अजय को दी। इस पर रविवार शाम करीब 6 बजे काशीराम, अजय कुछ ग्रामीणों के साथ जयराजपुर पहुंचे।
विज्ञापन


मीना की सास भैंस दूह रही थी। घर के कमरे का दरवाजा टूटा था और फर्स पर मीना की अधजली लाश पड़ी थी। कमरे में उसकी टूटी चूड़ियां पड़ी थीं और बेड पर बिस्तर भी नहीं था। पति सर्वेश और परशुराम भी घर पर नहीं थे। अजय की सूचना पर शाम करीब सात बजे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इसी बीच परशुराम भी आ गया। उसने पुलिस को बताया कि  दोपहर करीब 12 बजे सर्वेश गांव में ट्यूशन पढ़ाने गया था। वह खेत गया था और सर्वेश की मां गोबर पाथने गई थी। करीब 4:30 बजे मीना के दोनों बेटे घर पहुंचे और मां की लाश देखकर चीखने लगे।

आसपास के लोग घर पहुंचे और खेत पर परशुराम को घटना की जानकारी हुई थी। काशीराम ने ससुरालवालों पर मीना को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि सर्वशे शराब का लती था। वहर अक्सर नशे में मीना के साथ मारपीट करता था।

शुक्रवार को मीना ने अजय को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि सर्वेश ने शराब के नशे में लात घूसों से पीटा और सिर दीवार से टकरा दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें