फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पती रही महिला नहीं पहुंची एंबुलेंस

Fri, 17 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
Patient - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। रिश्तेदार की गमी में शामिल होने जा रही ककरा गांव की महिला शुक्रवार को मियांपुर गांव के पास खराब सड़क पर बाइक उझलने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बावजूद 108 नंबर पुलिस नहीं पहुंची। 100 वैन के पुलिसकर्मी भी तमाशबीन बने रहे। उधर से निकली अमर उजाला की टीम ने महिला को अपनी गाड़ी से सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


हरपालपुर क्षेत्र के गांव ककरा निवासी नफीस (32) पुत्र मकदूम के ककरघटा गांव निवासी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। वह शुक्रवार को बाइक से ककरघटा जा रहा था। उसके साथ बाइक पर मां आयशा(50) भी थी। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मियांपुर गांव के बाद तेज रफ्तार बाइक सड़क पर उझल गई। इससे आयशा सड़क पर जा गिरी। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों को 108 एंबुलेंस और 100 पर पुलिस को फोन किया।

करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। पुलिसकर्मी भी खड़े तमाशा देखते हुए, घायल महिला को अस्पताल पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं की। इसी बीच अमर उजाला टीम उधर से गुजरी। रिपोर्टर ने अपने गाड़ी से घायल महिला को शाहबाद सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 100 गाड़ी की पुलिस न ही घायल महिला के साथ अस्पताल गई और न ही शाहाबाद कोतवाली पुलिस को ही सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें