फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सराफ लूट कांड में शामिल शातिर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
फोटो-5-गोली लगने से घायल प्रियांशू काे अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
टड़ियावां। बीते तीन अप्रैल को थाना क्षेत्र में सराफ से लूट के मामले में वांछित शातिर मंगलवार रात मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से बिना नंबर की बाइक, सोने की चार अंगूठी, दो जोड़ी झाले बरामद किए गए हैं। घटना में शामिल चार आरोपियों और दो किशोर को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। इन लोगों के पास से 50 लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद हुए थे।
विज्ञापन


गोपामऊ निवासी सर्वेश रस्तोगी की ज्वेलरी शॉप टड़ियावां बाजार में है। तीन अप्रैल की शाम वह अपने बेटे गौरव रस्तोगी के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक पर सवार होकर आए लोगों ने तमंचा दिखाकर बाइक की डिग्गी से सोने चांदी के जेवर से भरा बैग और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। सरेशाम हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में चले अभियान के दौरान घटना में शामिल रहे छह लोगों को आठ अप्रैल को पकड़ा गया था। इनमें दाे किशोर भी थे। पकड़े गए लोगों में से दाे पुलिस की गोली से घायल भी हुए थे।
सीओ अजीत चौहान ने बताया कि घटना में सीतापुर जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी प्रियांशु त्रिवेदी का नाम भी सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही थी। मंगलवार रात टड़ियावां पुलिस बर्रा तिराहे के पास वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। इस दौरान रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार युवक भागने लगा। पिपरी बर्रा तिराहे के पास उसे घेर लिया गया। पुलिस पर प्रियांशु ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से प्रियांशु घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके से बाइक, लूटे गए जेवर और एक तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। मुठभेड़ करने वाली टीम में इख्तियार हुसैन, उपनिरीक्षक व्यास यादव, धीरेंद्र यादव, राजेश चौधरी, विक्रांत गौतम, दीवान वेद प्रकाश, सिपाही रोहित और शुभम सोनकर, सीओ ने बताया कि प्रियांशु को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें