फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला के गले से हार नोचने वाला मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल, तीन साथी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-6-मुठभेड़ में घायल इमरान। संवाद  
विज्ञापन
हरदोई। बीती चार मई को महिला के गले से हार छीनने वाला शातिर मंगलवार आधीरात को मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो साथी मौके से भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस इन शातिरों की तलाश कर रही थी। मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के राधा ग्राम निवासी ललित अपनी पत्नी मोनी और बहन के साथ अतरौली थाना क्षेत्र के गढ़वा पट्टी गांव में तीन मई को शादी में गए थे। चार मई की सुबह तीनों स्कूटी से वापस घर जाने के लिए निकले थे। अतरौली से पहले पेट्रोल पंप के पास ललित ने पत्नी और बहन को स्कूटी से उतार दिया था और पेट्रोल डलवाने चले गए थे। इस दौरान एक युवक मोनी के गले से सोने का हार खींचकर भाग गया था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे थे।
सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि लगभग 110 सीसीटीवी के फुटेज देखने के बाद पता चला कि घटना को अतरौली थाना क्षेत्र के गाेलागंज निवासी इमरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इमरान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। मंगलवार आधीरात मुखबिर से मिली सूचना पर ढिकुन्नी बाजार से अतरौली जाने वाली सड़क पर वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान आई कार को रुकने का इशारा करने पर लोग भागने लगे। पुलिस ने महगवाां रोड के पास इन लोगों को घेर लिया। कार सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में इमरान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके से उसके साथी बिलारा निवासी शमीर और छोटू व कछौना कोतवाली क्षेत्र के मुशीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाा। सीओ ने बताया कि छीना गया हार बरामद हो गया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि इन आरोपियों के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। थाने में तैनात उपनिरीक्षक बलवंत सिंह भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं।



रोजमर्रा के खर्च और शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदात
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी अपने रोजमर्रा के खर्चे चलाने और शौक पूरे करने के लिए छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। इमरान ने लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद वह फिर से घटनाएं करने लगा था। सीओ ने बताया कि चारों आरोपी बेहद शातिर हैं और रेकी कर घटनाओं को अंजाम देते हैं। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र, उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, बलवंत सिंह, राघवेंद्र सिंह, दीवान अरविंद यादव और शैलेंद्र, शिवम, जयचंद्र यादव व अनूप शर्मा भी शामिल रहे। सर्विलांस सेल के प्रभारी अब्दुल जब्बार, सिपाही आकाश, नितिन और यादवेंद्र ने भी सर्विलांस के कार्याें में सहयोग किया।

फोटो-6-मुठभेड़ में घायल इमरान। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें