फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून दिलाने के नाम पर तीमारदार से 8 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय में एक व्यक्ति ने बुधवार को एक यूनिट ब्लड दिलाने के नाम पर तीमारदार से 8 हजार रुपये ठग लिए। ब्लड न मिलने से परेशान तीमारदार ने खुद को ठगे जाने की शिकायत पुलिस से की। गुरुवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के कटौनाखेड़ा गांव निवासी रोली (25) गर्भवती थी। सोमवार को परिजनों ने उसे प्रसव के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। यहां मंगलवार को उसने बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद से रोली की तबीयत बिगड़ गई थी। चिकित्सकों ने खून की कमी बताई थी। रोली के परिजनों ने एक यूनिट ब्लड खुद डोनेट कर चढ़वा दिया। बुधवार की रात एक यूनिट और चढ़ना था। पति विमलेश के मुताबिक अस्पताल में स्टैंड चलाने वाले एक युवक ने 9 हजार रुपये में एक यूनिट ब्लड दिलवाने का आश्वासन दिया।
शाम तक ब्लड उपलब्ध कराने की बात कहकर 8 हजार रुपये ले लिए। देर रात तक ब्लड न मिलने पर विमलेश ने फोन किया, तो उसका नंबर बंद मिला। विमलेश ने गुरुवार की सुबह घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें