फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बोर्ड परीक्षा में गत वर्ष की तुलना में दस हजार विद्यार्थी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों की संख्या विगत वर्ष की तुलना में दस हजार कम हो गई। इस बार परीक्षा के लिए 95,621 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। विद्यार्थियों के पंजीकरण के बाद छात्र संख्या का सत्यापन किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 634 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 95 हजार 621 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं।
विज्ञापन

इनमें हाईस्कूल के 54 हजार 459 और इंटर के 41 हजार 162 विद्यार्थी शामिल हैं। जो विगत वर्ष की तुलना में दस हजार 774 कम है। विगत वर्ष जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख छह हजार 395 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से हाईस्कूल के 59 हजार 838 और इंटर के 46 हजार 857 विद्यार्थी शामिल थे।
विभाग की ओर से पंजीकरण के बाद विद्यार्थियों की संख्या का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही विद्यार्थियों की संख्या कम होने का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकंद प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है। विद्यार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

99 हजार ने कराया अग्रिम पंजीकरण
माध्यमिक शिक्षा परिषद के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 99 हजार 365 विद्यार्थियों ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। इनमें कक्षा नौ के 51 हजार 965 और कक्षा 11 के 47 हजार 400 विद्यार्थी शामिल हैं। अग्रिम पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें