फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेन लाइन से टकराया पक्षी, दो घंटे बंद रहे उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मेन लाइन में पक्षी के टकराने से शहर के दो उपकेंद्रों की बिजली गुल हो गई, जो दो घंटे तक बाधित रही। इससे बीस हजार उपभोक्ता परेशान रहे। इसके अलावा पूरे दिन शहर में लोकल फाल्ट के कारण बिजली की आवाजाही भी रही। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे।
शहर के 220 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र से सभी 33 केवीए उपकेंद्रों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर के 33 केवीए उपकेंद्र को जाने वाली मेन लाइन से दो- दो उपकेंद्र जुड़े हुए हैं। बुधवार की सुबह नौ बजे सिटी विद्युत उपकेंद्र व कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र को जाने वाली मेन लाइन से पक्षी टकरा गया। इससे इंसुलेटर में खराबी आ गई।
विज्ञापन

इससे सिटी विद्युत उपकेंद्र और कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति 11 बजे तक बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से इन केंद्रों से जुड़े बीस हजार बिजली उपभोक्ता प्रभावित हुए। भीषण गर्मी व उमस के कारण लोगोंं को सबसे अधिक समस्या हुई। उपकेंद्र शुरू होने के बाद लोकल फाल्ट शुरू हो गई।
विज्ञापन

इससे सिनेमा रोड फीडर से जुड़े क्षेत्र में बिजली की आवाजाही जारी रही। इसके अलावा सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े वैटगंज, आलू थोक, कृष्ण नगरिया में लोकल फाल्ट के कारण बिजली बुधवार की सुबह सात बजे से नौ बजे तक गुल रही। उपखंड अधिकारी सदर आकाश वर्मा ने बताया कि मेन लाइन में खराबी आई थी, जिसे सही कराया दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें