-सिनेमा रोड पर छाता लगाकर जाती युवतियां। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। तपिश बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह से ही घर से बाहर निकलने पर ऐसा लगा मानो आग बरस रही हो। शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा भी 28 डिग्री रहा। लोग उमस से बेहाल रहे। कूलर और पंखे बेअसर साबित हुए।
रविवार को सूरज के तेवर ऐसे रहे कि सड़कों पर निकले लोग कुछ दूर चलने के बाद छांव तलाशते रहे। मौसम वेधशाला के प्रभारी रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि उमस अभी और सताएगी। सोमवार और मंगलवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।