फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर कटरा मार्ग पर टेंपो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें टेेंपो पलट गया। टेंपो में सवार ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री-दामाद समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बंडारी निवासी लाखन (64) ट्रक चालक था। शुक्रवार को उसके पौत्र का अन्नप्राशन सवायजपुर के देवीमंदिर में हुआ था। इसमें शामिल होने के लिए लाखन भतीजे राम बाबू (33) के साथ उसके टेंपो से गया था।
वहां से वापस आते समय टेंपो में लाखन की पुत्री मोनी (27), दामाद राजेंद्र (32) निवासीगण मझिगवां थाना बिल्हौर और भाई का दामाद राजीव निवासी बरसोहिया कोतवाली हरपालपुर भी बैठ गए। बिल्हौर कटरा मार्ग पर कुईयांखेड़ा के निकट अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। घटना में लाखन की मौत हो गई, जबकि टेंपो चला रहे रामबाबू समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें