हरदोई। अन्ना मवेशियों को संरक्षित किए जाने के अभियान में बाधा बन रहे खराब कैटल कैचर वाहन पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्हाेंने सुरसा, अहिरोरी और बिलग्राम के खंड विकास अधिकारियों को आदेशित किया है कि कैटल कैचर वाहन को तत्काल दुरुस्त करा लें। मवेशियों के संरक्षण के अभियान में किसी भी स्तर पर कोई समस्या व बाधा नहीं आनी चाहिए।
बुधवार से 11 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अन्ना मवेशियों को पकड़कर कैटल कैचर वाहन के माध्यम से पशु आश्रय स्थलों में भेजा जाना है। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने विकास खंड सुरसा, अहिरोरी और बिलग्राम में कैटल कैचर वाहन खराब होने की जानकारी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तीनों ही ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों से कहा है कि कैटल कैचर वाहन की तत्काल मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।