फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किशोरी के जीजा पर हत्या का शक, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/ पाली। पाली थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर युवक की गोली लगने से मौत के मामले पुलिस आज खुलासा कर सकती है। प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर अड़े युवक की हत्या किशोरी के जीजा ने गोली मारकर की थी हालांकि, तमंचा गौरव का ही था। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान किशोरी ने ही घटना के संबंध में पूरी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस किशोरी के जीजा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



हसनापुर निवासी गौरव सिंह (28) का प्रेम प्रसंग गांव निवासी एक किशोरी (16) के साथ था। 21 मई को वह किशोरी को बहलाकर साथ ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर गौरव के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मामला 25 मई को दर्ज हुआ था। दो जून को किशोरी और गौरव को पुलिस ने खोज लिया था। गौरव को जेल भेज दिया गया था। छह जुलाई को जमानत पर रिहा होने के बाद वह जयपुर चला गया था और एक संस्था में खाना बनाने का ठेके पर काम करने लगा था। सोमवार रात गौरव का शव उसकी प्रेमिका के घर में पड़ा मिला था। पेट और सीने के बीच में उसे गोली लगी थी। पास ही तमंचा और एक चाकू भी पड़ा मिला था।



गौरव के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता सर्वेश खां उर्फ शेखू, शेखू के तीन पुत्रों शहनूर, मैनूर और इजाद व शेखू के दामाद शाहजहांपुर जनपद के करीमपुर निवासी करीम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस को गौरव के शव के पास तमंचा, चाकू के साथ ही एक बैग मिला था। इसमें गौरव के कपड़े, पिता की दवाइयां और सिंदूर की नई डिब्बी मिली थी। गौरव घर न जाकर सीधे प्रेमिका के घर गया था। यहां उसने प्रेमिका के परिजनों से शादी व प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद की थी। किशोरी को साथ ले जाने की जिद के चलते किशोरी के जीजा ने गौरव के तमंचा से ही गौरव को गोली मार दी थी। इससे गौरव की मौत हो गई थी। पुलिस ने गौरव और किशोरी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है।
विज्ञापन




विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक 40 दिन में गौरव और किशोरी के बीच 122 बार मोबाइल पर बातचीत हुई है। पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। किशोरी से पूछताछ में गौरव की हत्या की बात सामने आ रही है।




कोटपुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल कर रही है। जांच में वास्तविकता होगी वह सबके सामने लाई जाएगी। किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा और दोषी को बख्शा भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन




मार्तण्ड प्रकाश सिंह

एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें