फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

किशोरी की हत्या कर शव नहर में फेंका

Fri, 15 May 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक किशोरी का शव नहर से बरामद हुआ। संभावना जताई जा रही कि किशोरी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर शव फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि किशोरी का शव पांच छह दिन पुराना है और बहकर आ गया। थाना क्षेत्र के टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर गुरुवार को ग्राम महुआ चाचर के पास अजीजपुर नहर कोठी की पुलिया में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव फंसा हुआ मिला।

किशोरी पीले रंग की सलवार व कुर्ता पहने हुए थी और उसकी सलवार भी अस्तव्यस्त थी। पुलिस ने बताया कि उसके पैर में नायलोन की रस्सी भी बंधी हुई थी। इसके अलावा उसके गले पर भी चोटों के निशान थे। इससे उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी।


शव मिलने की जानकारी होते ही आस पास भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर एसआई लीलाधर मौके पर पहुंचे और घटना की बड़े अफसरों को जानकारी दी। जिस पर सीओ हरियावां पीके मिश्र और  थानाध्यक्ष रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने किशोरी के शव की तलाशी ली, पर किशोरी की शिनाख्त का कोई प्रमाण नहीं मिला। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर, किशोरी के शव को निकालने और उसकी तलाशी आदि लेने को महिला पुलिस कर्मी के आने के लिए पुलिस अधिकारी को काफी देर तक इंतजार करते रहे। महिला सिपाही के आने के बाद ही किशोरी का शव नहर से बाहर निकलवाया जा सका।
विज्ञापन

Next
AU ऐप में पढ़ें