फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेगंज के फुटपाथ अतिक्रमण के शिकार

Fri, 15 May 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान अपने मुकाम पर पहुंचने से पहले धड़ाम हो जाता है। अभियान कहीं एक दो दिन चलने के बाद बंद हो जाता है, तो कहीं किसी को तोड़ा किसी को छोड़ा के आरोपों में सिमट जाता है और कहीं तो शुरू ही नहीं हो पाता, जिससे पैदल चलने वाले एवं साइकिल सवारों के लिए विशेष रूप से बनाने वाले फुटपाथ अतिक्रमण के शिकार हैं।
विज्ञापन


अब इन फुटपाथों को मुक्त कराने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा और अतिक्रमण साफ होने के साथ फुटपाथों को इंसाफ मिलेगा इसको लेकर प्रशासन पर निगाहें लगी हुई। ज्ञात हो कि सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया था कि 7 मई से 9 मई तक रेलवेगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।

अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। तीन दिन अभियान चलना था, पर एक भी दिन नहीं चल पाया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को कहना ही पड़ा कि पुलिस फोर्स न मिल पाने के कारण अभियान न ही चल सका। अब रेलवेगंज में फुटपाथों पर किस कदर अतिक्रमण है यह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर का घंटाघर रोड प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर वर्षों से सड़क के दोनों ओर बसों एवं ट्रकों का फुटपाथ पर कब्जा रहता है। सुबह हो या शाम दिन हो या रात, मार्ग पर दोनाें ओर फुटपाथों पर बसें और ट्रक खड़े रहते हैं, पर इन वाहनों के कब्जों से फुटपाथ को मुक्त कराया नहीं जा सका है।

उधर, अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह ने कहा कि अतिक्रमण अभियान को लेकर जल्द ही बड़े अफसरों से परामर्श करने के बाद चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें