फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुकान जा रही किशोरी पर गिरा बिजली का खंभा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र के बिहगवा में रविवार देर शाम डीसीएम में बिजली का तार फंस गया। इस कारण बिजली का खंभा गिर गया। खंभे की जद में आकर किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


गांव निवासी रागिनी (14) कक्षा नौ की छात्रा थी। गांव स्थित एक जनरल स्टोर पर घरेलू सामान खरीदने रविवार देर शाम अपनी सहेली कामिनी के साथ जा रही थी। इस दौरान जनरल स्टोर के पास ही एक डीसीएम बैक हो रही थी। इसी डीसीएम में बिजली का तार फंस गया। चालक को इसका पता नहीं चला। तार के साथ ही बिजली का खंभा भी गिर गया। खंभा सीधे रागिनी के सिर पर ही गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया और मौके पर भीड़ लग गई।

प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। परिजन ने अभी कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत लेकर डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें