फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर जाएंगे शिक्षक

Sun, 07 Apr 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन कराने के लिए शिक्षक घर-घर जाएंगे। इसमें स्कूल चलाे अभियान के तहत अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को स्कूल भेजने पर जोर दिया जाएगा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 2419 प्राथमिक, 628 पूर्व माध्यमिक विद्यालय और 407 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा सत्र 2023-24 में चार लाख 6 हजार 507 बच्चे पंजीकृत थे। अब 2024-25 सत्र में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।
इसमें शिक्षक जहां घर घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करेंगे, वहीं आंगनबाड़ी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता भी इसमें सहयोग करेंगी। जिला समन्वयक राहुल दुबे ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें