हरदोई में शासन के निर्देशानुसार नारी सुरक्षा को शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत शिक्षा विभाग की पांच शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि अभियान 25 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। शासन की मंशानुसार बेटियों को सुरक्षा देने के लिए नारियों को सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें सुरक्षा और सम्मान प्रदान कराना शासन का उद्देश्य है। विद्यालयों में मीना मंच की छात्राओं को 9 दिन सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा, छेड़छाड़ के विरुद्ध आवाज उठाना, हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी जाएगी।
जिले की पांच शिक्षिकाओं को राजकीय इंटर कालेज में बेहतर कामों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें शबीना खान (बावन), वंदना गुप्ता (बावन), राखी सिंह (टड़ियावां), सबा अर्शी (संडीला), सुषमा देवी (कछौना) शामिल हैं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडेय शिक्षिका विनीता देवी, मिथिलेश कुमारी, सुषमा, अलका शर्मा आदि मौजूद रहे।