फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2020 Result: किसान का बेटा बनेगा डॉक्टर, हरदोई के अंकित ने नीट में प्रदेश में पाई 100 वीं रैंक

Sun, 18 Oct 2020 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
अंकित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में हरपालपुर क्षेत्र के घोड़ीथर गांव के किसान के बेटे ने नीट परीक्षा में प्रदेश में 100वीं रैंक पाई है। घोड़ीथर गांव निवासी सूर्यसेन पांडेय किसान हैं। उनके तीन पुत्र आदेश, कल्लू, अंकित व दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन


दोनों लड़कियों व बड़े लड़के आदेश की शादी हो चुकी है। उनका हमेशा से सपना था कि उनका कोई पुत्र डॉक्टर बन समाज सेवा करे। इसे पूरा करने के लिए उनके छोटे बेटे अंकित पांडेय ने कदम आगे बढ़ाया। उन्होंने नीट परीक्षा परिणाम में आल इंडिया 6000 वीं व यूपी में 100वीं रैंक पाई है।

अंकित ने बताया कि पिता का सपना था कि वह डॉक्टर बने। जिसे पूरा करने के लिए पहली बार में सफलता हासिल की है। अंकित ने हाईस्कूल नवोदय विद्यालय से 98.8 प्रतिशत व इंटर की परीक्षा 97 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी। बेटे की सफलता पर पूरा परिवार खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें