फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टपुआ नोनखारा-कुसुमखोर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 37.21 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
फोटो 24: टपुआ नोनटारा से कुसुमखोर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। कटियारी क्षेत्र के लोगों को क्षेत्र के गांवों और कस्बों के साथ ही कन्नौज जनपद जाने और आने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने अतिरिक्त जिला मार्ग की श्रेणी के टपुआ नोनखारा-कुसुमखोर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। करीब 15.350 किलोमीटर लंबाई में मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 37 करोड़, 21 लाख, 89 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, काम कराए जाने के लिए शासन ने 13 करोड़, दो लाख, 66 हजार रुपये लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक को दे दिए हैं।
पांच नदियों से घिरे कटियारी क्षेत्र के मार्गों के नेटवर्क को मजबूत और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से मार्गों को बनवाए जाने का काम कराया जा रहा है। अब टपुआ नोनखारा से कुसुमखोर मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। परियोजना को स्वीकृति मिलने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने टपुआ नोनखारा से कुसुमखोर मार्ग पर शुरुआत के 12.200 किलोमीटर और किलोमीटर 14 से 17.150 किलोमीटर के मध्य के कुल 15.350 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराए जाने के लिए शासन को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी थी। शासन की तरफ से मंजूरी दिए जाने की जानकारी अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने पत्र के माध्यम से अभियंताओं को दी है।
विज्ञापन

मार्ग बन जाने से कटियारी क्षेत्र के 32 गांवों के साथ ही जनपद के लोगों को टपुआ नोनखारा होते हुए कन्नौज जनपद जाने और आने में आसानी होगी। बरसात और बाढ़ के समय मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

-
टपुआ नोनखारा-कुसुमखोर मार्ग अभी तक सिंगल लेन में है। बरसात और बाढ़ के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त भी हो गया है। शासन ने अब मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही सुदृढ़ीकरण कराने की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर काम को चरणबद्ध तरीके से समयसीमा के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी सीडी-एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें