फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फुटपाथ तक किया दोबारा अतिक्रमण, टीम ने पांच हजार वसूला जुर्माना

विज्ञापन
फोटो 20: फुटपाथ तक अतिक्रमण से सिनेमा रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का अभियान शनिवार को जारी रहा। निकाय की टीम ने सदर बाजार, बड़ा चौराहा से सिनेमा रोड पर अभियान चलाया। टीम ने दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। फुटपाथ पर सामग्री लगाने वाले दुकानदारों को कार्रवाई चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाए जाने के लिए शासन की ओर से अभियान दिया गया है। नगरीय निकाय की टीम ने शनिवार को सदर बाजार, बड़ा चौराहा से सिनेमा रोड व सिनेमा चौराहे तक अतिक्रमण हटवाओ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने अभियान में पिछले दिनों हटवाए गए अतिक्रमण का फॉलोअप भी किया है। इसमें फुटपाथ तक दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई। बताया कि सिनेमा रोड पर आतिफ कलेक्शन सहित पांच दुकानदारों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, फुटपाथ पर कारोबार करने वालों को निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाने की हिदायत दी गई।
बताया कि टीम में अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान, आशीष अवस्थी, पालिका टीम और पुलिस फोर्स शामिल रहा। टीम ने फुटपाथ पर स्ट्रीट वेंडर योजना में दुकान लगाने के लिए स्थल और सीमा भी चिह्नित की है। कुछ दुकानदार सीमा और तय स्थल से अधिक भाग में दुकान लगा ले रहे हैं। ऐसे दुकानदारों की तय स्थान पर ही दुकानें लगवाई गईं। वहीं, फुटपाथ तक अतिक्रमण कर रखे गईं मेज, बेंच आदि को कब्जे में भी लिया गया है।

फोटो 20: फुटपाथ तक अतिक्रमण से सिनेमा रोड पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें