हरदोई। भरावन क्षेत्र के ढिकुन्नी गांव की बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर बाहर निकले वृद्ध की मौत हो गई। उसे दमा की बीमारी थी। सूृचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
भरावन ब्लॉक के बमनौआ निवासी कामता (75) का खाता बैंक ऑफ इंडिया की ढिकुन्नी शाखा में है। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह पत्नी रामपति और बेटे रमेश (40) के साथ बैंक से रुपये निकालने गए थे।
लाइन में लगकर उन्होंने 20 हजार रुपये निकाले और लगभग 12:30 बजे बैंक से बाहर निकल गए। गेट के बाहर निकलते ही ईश्वरदीन गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला बैंक पहुंचे और परिजनों से पूूछताछ की। बेटे रमेश ने बताया कि पिता को पांच साल से दमा की बीमारी थी। उसका इलाज चल रहा था।