फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों ने भरे फर्जी छात्रों के वजीफा फार्म

Sun, 20 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
विज्ञापन
हरदोई। जिले के 66 डिग्री कॉलेजों में छात्रों के फर्जी तरीके से वजीफा फार्म भरवा दिए गए। इन कॉलेजों ने ऐसे छात्रों के नाम फार्म भर दिए थे, जिनके विषय ही कॉलेजों में नहीं हैं। डीआईओएस ने सभी कॉलेजों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विश्वविद्यालय से मान्यता समाप्ति की संस्तुति की जाएगी। 
विज्ञापन



जिले के सभी 137 डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के वजीफा फार्म कॉलेजों के माध्यम से ऑनलाइन भरवाए गए थे। इन फार्मों का सत्यापन कॉलेजों के प्राचार्यों ने किया। जिले से करीब 50 हजार वजीफा फार्म भरे गए। यूपी एनआईसी ने जांच के लिए वजीफा फार्म आनलाइन सूची डीआईओएस कार्यालय भेजी।

डीआईओएस कार्यालय की जांच में 66 कॉलेजों के 1500 छात्र फर्जी पाए गए हैं। दरअसल इन कॉलेजों ने ऐसे विषय के छात्रों के नाम कर दिया जो विषय कॉलेजों में पढ़ाए ही नहीं जाते हैं। उदाहरण के तौर पर हरिशंकर मिश्र डिग्री कॉलेज महिलहामऊ ने बीएससी ऑनर्स के पांच छात्र-छात्राओं के फार्मों भरे हैं। इस कॉलेज में बीएससी ऑनर्स विषय है ही नहीं है।
विज्ञापन


इसी तरह डायमंड डिग्री कॉलेज मुहुईपुरी ने बीएससी आर्ट ड्राइंग एंड पेंटिंग, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, होम साइंस, गणित में 1-1, बॉटनी, बायोकेमेस्ट्री में दो-दो वह जूलॉजी में 7 छात्र-छात्राओं के फार्म भरे हैं। कटियारी डिग्री कॉलेज हरपालपुर ने बीएससी ऑनर्स में 21, डॉ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अल्लीपुर ने बीएससी आर्ट, कंप्यूटर सांइस, ड्राइंग एंड पेंटिंग के 1-1, बायोलोजी, होम सांइस के 2, जूलॉजी के 6-6 फार्म जमा किए।

सुभाषचंद्र बोस डिग्री कॉलेज कहली ने बीएससी बायोटेक्नालोजी के 1 छात्र के नाम फार्म भर दिया जबकि इन कॉजेलों के यहां इन विषयों की मान्यता ही नहीं है। इसी प्रकार बीएन डिग्री कॉलेज शाहाबाद ने सीटे अपडेट कराए बिना ही 41 बीटीसी छात्र-छात्राओं के वजीफा फार्म भर दिए। नियमानुसार सीटें अपग्रेड कराए बगैर वजीफा फार्म नहीं भरे जा सकते हैं।

डायट हरदोई में 200 सीटें हैं जबकि यहां से 251 छात्र-छात्राओं के फार्म भरवा दिए गए, इसमें सात फेल छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।  डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि कॉलेजों के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब न देने वाले कॉलेजों के प्राचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कॉलेज की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की जा सकती है। उधर,  डायट प्राचार्य डॉ. आरके जायसवाल ने बताया अगर गड़बड़ी है तो उसे ठीक करा लेंगे।

 सुभाषचंद्र बोस डिग्री कॉलेज कहली, हरिशंकर मिश्र डिग्री कॉलेज मलिहामऊ, डायमेंड डिग्री कॉलेज मुहुईपुरी, कटियारी डिग्री कॉलेज हरपालपुर, डॉ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अल्लीपुर, बीएन डिग्री कालेज शाहाबाद, आदित्य सिंह बटेश्वर दयाल डिग्री कॉलेज दौलतयारपुर, अजयपाल सिंह डिग्री कॉलेज हातिमपुर सांडी, बैजनाथ डिग्री कॉलेज बरखेरा, ब्रजकिशोर निर्मला देवी डिग्री कॉलेज बसेन,

दिव्य कृपाल पीजी कॉलेज संडीला, डॉ. भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज माधौगंज, जीएल वर्मा साइंस डिग्री कॉलेज रौंसा, गांधी डिग्री कॉलेज कपूरपुर चौधी, गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज सांडी, ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज नेवादा टड़ियावां, जेपी वर्मा साई डिग्री कॉलेज तेरवा गौसगंज, जय हनुमान प्रसाद प्रभात सिंह डिग्री कॉलेज बरहस माधौगंज, जालिम प्रसाद डिग्री कॉलेज साहपुर गंगा, जावेंद्र नाथ रामप्रकाश डिग्री कॉलेज टेड़िया,

एमएएन डिग्री कॉलेज मुसलमानाबाद, मां भगवती डिग्री कॉलेज बहिपरा, महराजा हरिश्चचंद्र डिग्री कॉलेज  गौरखेड़ा सवायजपुर, जीडीसी हरदोई, महावीर प्रसाद डिग्री कॉलेज  कामीपुर, महिपाल सिंह डिग्री कॉलेज  खुमारीपुर, मैकूलाल डिग्री कॉलेज  सांपखेड़ा, मान्यवर कांशीराम लॉ कॉलेज  शाहाबाद, मसीहुन्निसा डिग्री कॉलेज  खजोहना, न्यू आदिल डिग्री कॉलेज  मलैया, पीबीआर कृषि डिग्री कॉलेज  गौसगंज,

पीएलवर्मा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज  डकौली, पटेल टीकाराम डिग्री कॉलेज  साई बगदाद, प्रकाश डिग्री कॉलेज  बजेहरा, रामदुलारी कनौजिया डिग्री कॉलेज चंदीपुर, रामबेटी देवनरायन डिग्री कॉलेज  अतरौली, संतोष डिग्री कॉलेज  बेंहदर, सरदार पटेल डिग्री कॉलेज  भगवंतनगर मल्लावां, श्रीबाला महाराज डिग्री कॉलेज  पहुतेरा, राम स्वरुप पटेल डिग्री कॉलेज  बिलग्राम, श्रीठाकुर जी महाराज डिग्री कॉलेज  हेरबल,

श्रीलाल महेंद्र शिवशक्ति डिग्री कॉलेज  फरदापुर, श्रीनरायन सिंह डिग्री कॉलेज  ककरघटा, श्रीरामलाल डिग्री कॉलेज  सदरपुर, श्रीसतगुरु साईं डिग्री कॉलेज  रूदामऊ, शिवराज सिंह डिग्री कॉलेज  कछौना, श्रीमती शिवप्यारी डिग्री कॉलेज  डिग्री कॉलेज  बघौड़ा, सोनेलाल मेमोरियल डिग्री कॉलेज  सुभानखेड़ा, सोनेलाल सुशीलादेवी डिग्री कॉलेज  भटौली सरेहरी, श्रीशिवसिंह रामप्यारी डिग्री कॉलेज  गौसगंज, सुंदरलाल पार्वती देवी डिग्री कॉलेज  मल्लावां, सुरेश कुमार एसएसपी डिग्री कॉलेज  गौसगंज, स्वामी ब्रह्मनंद डिग्री कॉलेज  अगमपुर शाहाबाद, स्व. रघुनंदन सिंह डिग्री कॉलेज  सरवा ढिकुन्नी, वीरेंद्र सिंह आरएम डिग्री कॉलेज कुरसठ, विश्वनाथ डिग्री कॉलेज दखिलौल पीपरगांव नेवादा भरावन आदि शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें