फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम त्रिकोण में हुई दर्जी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। फत्तेपुर गाजी गांव के दर्जी की हत्या प्रेम त्रिकोण में हुई थी। दर्जी की प्रेमिका के पहले प्रेमी ने रात में गांव के बाहर बुलाकर डंडे से हत्या कर शव खाई में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा और खून लगी पैंट बरामद कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर गाजी निवासी दर्जी का काम करने वाले आजाद (19) का शव सोमवार को गांव के बाहर खेत की खाईं में पड़ा मिला था।
पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए स्वॉट टीम, सर्विलांस सेल, एसओजी व मझिला पुलिस को लगाया गया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान प्रेमलाल का नाम सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को उसे आंझी स्टेशन के पास टुमुर्की मोड़ पर दबोच लिया। एसपी के अनुसार पूछताछ में प्रेमलाल ने बताया कि गांव की युवती से उसका दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
कमाने के लिए वह बाहर चला गया था। इस बीच प्रेमिका और आजाद में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इससे प्रेमलाल आजाद से रंजिश मानने लगा। रविवार रात को फोन कर उसे गांव के बाहर बुलाया और डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर खून लगी पैंट, हत्या में प्रयुक्त डंडा, मृतक का मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
दर्जी की हत्या का पुलिस टीम ने 24 घंटे में खुलासा किया है। एसपी ने खुलासा करने वाले मझिला पुलिस, स्वॉट टीम,एसओजी टीम व सर्विलांस सेल टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें