फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टड़ियावां एसओ लाइन हाजिर,निरीक्षक समेत 13 बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने एसपी अजय कुमार प्रयासरत हैं। एसपी ने रविवार रात टड़ियावां एसओ वकील सिंह यादव को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके साथ ही एक निरीक्षक समेत 13 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजदेव मिश्रा को टड़ियावां एसओ बनाया है। सुरसा में तैनात उपनिरीक्षक को सेमरा चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से रामानंद मिश्रा को बघौली चौकी का प्रभारी बनाया है।
पाली में तैनात एसएसआई राजनारायण यादव को मल्लावां की गंज जलालाबाद चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। टड़ियावां से धर्मेंद्र विश्नोई को पिहानी कस्बा चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से प्रमोद यादव को कल्यानमल चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन से अजीम खां को पिहानी, राजेंद्र सिंह को मल्लावां, शिवकुमार को सुरसा, मझिला से धीरेंद्र यादव को लोनार, हरपालपुर से धारा सिंह को अरवल,ह रियावां से प्रवीण कुमार को अरवल, पाली से मोहनलाल को अरवल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें