फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सवायजपुर (हरदोई)। बिल्हौर कटरा मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी देवू कटियार (17) की दादी कमला देवी ग्राम प्रधान हैं। गांव में 13 मई को हुए मतदान में आदर्श पोलिंग बूथ बनाया गया था। बूथ में लगे टेंट का सामान वापस टेंट हाउस पर देने देवू बिंधहिया निवासी अनीस पाल (22) के साथ गया था।
विज्ञापन

टेंट हाउस पर सामान उतारने के बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली से वापस गांव जा रहे थे। बिल्हौर कटरा मार्ग पर खम्हरिया गांव के पास रूपापुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। घटना में देवू और अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने देवू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनीस का उपचार चल रहा है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें