फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी 32, फिर गंदगी की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में संचारी रोग के विरुद्ध जहां से जंग की औपचारिक शुरुआत की गई, उसी जिला अस्पताल पर संचारी रोगों का सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस किले को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 32 सैनिकों (सफाईकर्मी) की फौज है, इसके बावजूद पूरा अस्पताल गंदगी की गिरफ्त में आ चुका है।
चार दिन पहले यहीं से राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान की शुरुआत की थी। खास बात यह है कि यहीं पर इस अभियान का असर दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के पीछे गंदगी ने अपना डेरा जमा रखा है। वार्ड के पीछे खाली पड़े गलियारे में पानी का जमाव है और मरीजों के तीमारदारों ने इसमें कूड़ा-कचरा फेंका हुआ है।
यहां का यह नजारा पिछले 18 दिनों से ऐसा ही है। सफाई कर्मी यहां झांकने तक नहीं आते। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के सामने लगी पानी की टंकी के चारों ओर गंदगी पसरी है।
पानी का सही निकास न होने की वजह से इस टंकी का पानी बहकर आसपास फैलता है। टंकी के दाहिनी ओर लोगों ने पान-मसाले की पीक से एक हिस्से को लाल कर दिया है। सफाई कर्मियों का काम यहां भी नजर नहीं आता।
इसी तरह जिला महिला अस्पताल परिसर में लगा वाटर कूलर भी चारों ओर से गंदी से घिरा हुआ है। यहां पानी भरना मरीजों और तीमारदारों को मुसीबत में डाल सकता है।
वाटर कूलर के नीचे की नाली गंदगी से चोंक है। पानी के ठहराव की वजह से मच्छरों ने भी इस स्थान को अपना घर बना लिया है। जिला अस्पताल परिसर में लगा आरओ प्लांट शुद्ध पेयजल भले ही उपलब्ध करा दे, लेकिन यहां पानी लेने आने के लिए गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।
आरओ प्लांट का पानी बाहर तक बहकर आता है। पानी का सही निकास न होने की वजह से बाहर जलभराव रहता है। कई दिनों से जलभराव रहने से यहां काई जम गई है।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मियों को मेहनत से काम करना होगा। इसके लिए उन्हें निर्देशित किया जाएगा। यदि कोई सफाई कर्मी लापरवाही करते हैं तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. वाणी गुप्ता, प्रधानाचार्या, मेडिकल कॉलेज हरदोई
गंदगी मिलने पर कर्मियों को फटकार लगाई
गोपामऊ। नगर पंचायत गोपामऊ में सोमवार को नोडल अधिकारी तहसीलदार सदर प्रतीत त्रिपाठी ने नगर के वार्ड कन्नौजी पश्चिमी, वार्ड अचरजन में साफ सफाई का निरीक्षण किया।
अधिशासी अधिकारी की निगरानी में हो रही साफ सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। बस स्टाप रोड के दोनों तरफ बने मुख्य नाला पॉलिथीन से जाम मिले और पानी में कीड़े पनप रखे थे।
बिना सफाई नालों के आसपास चूना भी डाल दिया था। स्वच्छता में की जा रही लापरवाही पर उन्होंने नगर पंचायत कर्मियों को फटकार लगाई। नोडल अधिकारी प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि नगर पंचायत गोपामऊ आदर्श नगर पंचायत दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन

धरातल पर स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने नगर पंचायत से सफाई कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विजय तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें