फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्रैमासिक अधिवेशन में सम्मानित किए गए सुरेश, गोष्ठी में योग दर्शन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का त्रैमासिक अधिवेशन रविवार को आयोजित किया गया। सीएसएन पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित सम्मेलन के दौरान सुरेश कुमार मित्तल को श्रेष्ठता सम्मान से सम्मानित भी किया गया। यहां योग दर्शन का समग्र रूप में अनुशीलन विषय पर गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन

अधिवेशन में बोलते हुए डॉ. ईश्वरचंद्र वर्मा ने कहा कि योग एक संपूर्ण दर्शन है। योग का उसी रूप में अनुशीलन कल्याणप्रद है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ चिकित्सा पद्धति नहीं है, बल्कि योग मार्ग के गंभीर प्रयास की तैयारी है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा की शक्तियों का समन्वय कर आत्म चेतना की पराकाष्ठा हासिल करने में सहायक है। डॉ. नरेशचंद्र शुक्ला ने कहा कि अष्टांग-योग अध्यात्म का विज्ञान सम्मत सिद्धांत है। योग से जीवन समृद्ध होता है।
एसएन अग्निहोत्री ने कहा कि वृद्धजनों को कुशल निर्देशन में योग करना चाहिए। आचार्य शिव शरण सिंह चौहान ने योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि अभ्यास और वैराज्ञ से ही योग संभव है। गोष्ठी के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल को सम्मानित किया गया। अधिवेशन में वेद प्रकाश अवस्थी, सुशील कुमार वर्मा, मदन मोहन पांडेय, कुमुदनी देवी, गिरीश चंद्र वाजपेयी, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें