फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मरम्मत पूरी होने से पहले चालू की आपूर्ति, लाइन मैन झुलसा, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। मरम्मत का काम पूरा होने से पहले ही बिजली की आपूर्ति चालू हो जाने से लाइन मैन करंट लगने से झुलस गया। इसी दौरान वह खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लाइनमैन की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बेहटागोकुल विद्युत उपकेंद्र पर तैनात दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी अमित कुमार बेहटागोकुल विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन के पद पर तैनात है। बीती दो फरवरी काे कोठिला गांव में लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब हो गया था। इसकी जानकारी पर ट्रांसफार्मर सही करने के लिए उपकेंद्र पर तैनात बेहटा गोकुल निवासी पुष्पेंद्र और शाहाबाद नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी सत्यनारायण ने अमित को मौके पर भेजा।



अमित की पत्नी उपासना के मुताबिक पति ने टोडरपुर फीडर शटडाउन करने के लिए कहा था। पुष्पेंद्र और सत्यनारायण ने लाइन बंद होने की जानकारी अमित को दी तो वह खामी सही करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। इसी दौरान करंट लगने से वह झुलस गया और नीचे आ गिरा। आरोप है कि मरम्मत का काम खत्म होने से पहले ही दोनों आरोपियों ने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। इसकी वजह से घटना हुई है। प्रभारी निरीक्षक रमेश द्विवेदी ने बताया कि उपासना की तहरीर पर पुष्पेंद्र और सत्य नारायण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें