फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली बदले जाने के चलते उपकेंद्र से 100 गांव की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
बेहटा गोकुल उपकेंद्र में फीडर ट्राली पर काम करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र की ट्रालियां को बदलने का काम गुरुवार की सुबह से शुरू हो गया है। इससे जुडे़ करीब सौ गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह आठ बजे से ठप हो गई। जेई मनोज यादव ने बताया कि देर शाम तक ट्रालियां बदलने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा स्थित उपकेंद्र से तीन फीडर मानपुर, अटवा व टोडरपुर संचालित हैं। इससे एक सैकड़ा से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। उपकेंद्र के तीनों फीडरों पर लगीं ट्रालियां काफी जर्जर हो गईं थीं। इसके चलते आए दिन लाइन में ट्रिपिंग होती रहती थी।
ट्राली में खराबी होने व ट्रिपिंग होने पर आपूर्ति बाधित होती रहती थी। इसके चलते जेई मनोज यादव द्वारा ट्राली बदलवाए जाने का प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा गया था। समस्या के दृष्टिगत अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार की सुबह से तीनों फीडरों की खराब ट्रालियां/पैनल बदलवाए जाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ट्रालियां बदलवाए जाने के चलते सुबह 8 बजे से ही पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई, इससे उपकेंद्र से जुड़े एक सैकड़ा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई मनोज यादव ने बताया कि देर शाम तक ट्रालियां बदल दीं जाएंगी।
विज्ञापन

काम पूरा होने पर आपूर्ति बहाल की जाएगी। बताया कि ट्रालियां बदलने से क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर होगी, लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें