हरदोई। शहर के बिलग्राम मार्ग पर नई बिजली लाइन पर कार्य होने के कारण इंडस्ट्रियल एरिया फीडर चार घंटे बंद रहा। वहीं बारिश के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आपूृर्ति बाधित हुई।
शहर के 132 केवीए मन्नापुरवा से 33 केवीए सांडी रोड तक नई 33 केवी की लाइन बनाई जा रही है। शुक्रवार को बिलग्राम मार्ग पर क्रॉसिंग करने के लिए बिजली लाइन बनाई जानी थी। इसके चलते गुरगुज्जा उपकेंद्र के इंडस्ट्रियल एरिया फीडर को बंद कर दिया गया था। बिजली लाइन पर काम होने के कारण दोपहर दो बजे तक इंडस्ट्रियल एरिया फीडर की आपूर्ति बंद रही। इससे फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। वहीं शहर में हल्की बारिश से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा।
शहर के 33 केवीए मन्नापुरवा से जुड़े खेतुई, चांदबेहटा, लालपालपुर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। वहीं विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े आजादनगर, रद्धेपुरवा, सिविल लाइन की आपूर्ति पर असर पड़ा। आशानगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े प्रगतिनगर की दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र के अस्पताल रोड फीडर की आपूर्ति एक घंटे बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान हुए।
उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि बिजली लाइन पर काम होने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी। तकनीकी कारणों से लोकल फॉल्ट हुए थे जिसे सही करा दिया गया है।