फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पटरियों की मरम्मत के लिए पांच दिन बंद रहेगा मजीदपुरवा फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ से हरदोई रेलखंड पर बघौली-मसीत स्टेशन के बीच मजीद पुरवा रेल फाटक पांच दिनों के लिए बंद रहेगा। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ेगा। इस दौरान बघौली यार्ड रेल फाटक यातायात के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन

लखनऊ रोड पर बघौली से मसीत मार्ग पर बने रेल फाटक 264-सी मजीद पुरवा फाटक पर पटरियों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा ने बताया कि मरम्मत के चलते रेल फाटक 12 जून की सुबह 11 बजे से 16 जून शाम छह बजे तक बंद रहेगा। रेल फाटक बंद होने से सड़क मार्ग से वाहनों का यातायात ठप रहेगा। फाटक बंद होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ेगा।
ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। बताया कि यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर दिया गया है। फाटक संख्या 263-बी बघौली यार्ड फाटक को इस अवधि के दौरान सड़क यातायात के लिए खुला रखा गया है ताकि लोग आवागमन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें