फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में गोड़वा चौराहा पर साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम गोड़वा निवासी अभिषेक सिंह (17) कक्षा 11 का छात्र था। वह सोनिकपुर में स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे अभिषेक साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जनिगांव जा रहा था। गोड़वा चौराहा पर उसे वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
मृतक के पिता विजयपाल की सूचना पर अतरौली थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक अतरौली ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें