फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर करवा देने जा रहे छात्र की पोल से टकराकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवेगंज निवासी बहन को करवा देने जा रहा छात्र चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में रेलवे ट्रैक के पोल से टकरा गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पीलीभीत जनपद के बीसलपुर निवासी रौनक गुप्ता (18) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। रौनक की बहन सोनी गुप्ता की शादी साढ़े तीन वर्ष पहले कछौना के रेलवेगंज निवासी किराना व्यापारी विजय गुप्ता के साथ हुई थी। करवा चौथ के मद्देनजर बुधवार को रौनक बहन सोनी के घर करवा लेकर जा रहा था। शाहजहांपुर में वह अमरनाथ एक्सप्रेस में बैठा। इसका ठहराव कछौना (बालामऊ) में नहीं है। यहां जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई, रौनक ने उतरने की कोशिश की। इसी दौरान रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल आ गया।
उससे टकराकर रौनक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जीआरपी को तलाशी के दौरान रौनक के पास मोबाइल फोन मिला, तो परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान रौनक की बहन सोनी और बहनोई विजय भी मौके पर पहुंच गए। भाई का शव देखकर बहन सोनी बिलख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें