फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गोली से 25 हजार रुपये का इनामी घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
हरदोई में पिहानी सीएचसी में भर्ती इनामी शातिर मोहित से पूछताछ करते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत अहेमी- चंदेली मार्ग पर मंगलवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी शातिर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बचकर भाग रहा शातिर पिहानी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। घायल शातिर पर सात मामले दर्ज हैं। वह लूट और डकैती की कई घटनाओं में वांछित था। उसके पास से एक तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर मंगलवार रात 11 बजे मझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर बाइक दौड़ा दी। मझिला पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। थानाध्यक्ष मझिला ने पिहानी कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला को सूचना दे दी। बाइक सवार शातिर शाहाबाद पिहानी मार्ग से अहेमी-चंदेली मार्ग पर गया, तो दूसरी तरफ से आ रही पिहानी पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी।
दाहिने कंधे में गोली लगने से शातिर खुदरा उर्फ मोहित (30) पुत्र संतोष निवासी ग्राम रामपुर ग्रंट थाना पसिगवां जनपद लखीमपुर खीरी गिर गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पिहानी पहुंचाया। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन और सीओ सदर नागेश मिश्रा भी पिहानी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने खुदरा से पूछताछ की। सीओ नागेश मिश्रा ने बताया कि पिहानी कोतवाल एसपी शुक्ला भी मुठभेड़ के दौरान मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं।
विज्ञापन

दो साल से पुलिस कर रही थी खुदरा की तलाश
सीओ नागेश मिश्रा ने बताया कि मोहित उर्फ खुदरा की तलाश पुलिस को दो वर्ष से थी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावर में सीताराम पुत्र हेमंत के घर में 13 फरवरी 2017 को पड़ी डकैती में मोहित शामिल था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। मझिला में गत वर्ष हुई एक डकैती में भी मोहित वांछित था। मोहित के विरुद्ध लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाने में बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में डकैती सहित दो मामले और मझिला थाना क्षेत्र में भी डकैती और जानलेवा हमले के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें