हरदोई। यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल प्रशासन की ओर से सहारनपुर से बनारस के बीच दोनों ओर से एक-एक फेरे में अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई गई। यह ट्रेन 25 व 28 नवंबर को संचालित की गई।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 25 नवंबर को ट्रेन नंबर 04552 सहारनपुर बनारस अनारक्षित स्पेशल सहारनपुर से दोपहर दो बजे चलकर मुरादाबाद और इसके बाद बरेली, शाहजहांपुर होते हुए रात को 09:35 बजे हरदोई पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ के आलमनगर रेलवे स्टेशन होते हुए रायबरेली, मां बेहला देवी प्रतापगढ़ स्टेशन से होकर सुबह सात बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में 28 नवंबर को गाड़ी संख्या 04551 बनारस सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन बनारस से दोपहर दो बजे चलकर स्टेशनों से होते हुए रात को 23:03 बजे हरदोई स्टेशन पहुंचेगी और उन्हीं स्टेशनों से रुकते हुए ट्रेन सुबह सात बजे सहारनपुर जंक्शन पहुंचेगी।