फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर कासिमपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर टंडवा गांव के पास सोमवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक भी घायल हो गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने तीनों को लखन्ऊ रेफर कर दिया। रास्ते में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अल्लीपुर टंडवा गांव निवासी कमलेश खेती करते हैं। कमलेश के मुताबिक, उनका गांव संडीला बांगरमऊ मार्ग पर है। सोमवार की देर शाम मां रामकली (65) शौच के लिए के लिए खेतों की ओर जा रही थीं। थाना क्षेत्र के सुखनखेड़ा गांव निवासी नीरज कुमार (29) उन्नाव जनपद के बेहटा मजावर थाना क्षेत्र के ग्राम कायस मटकारी निवासी अपने ममेरे भाई नरेश कुमार (45) के साथ बेहंदर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने रामकली को टक्कर मार दी।
हादसे में रामकली और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से बेहंदर सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रामकली की मौत हो गई। दोनों युवकों का इलाज कराया जा रहा है। रामकली के परिवार में पति सरजू और एक पुत्र कमलेश है। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें