भरावन। कस्बा स्थित बीवीएम इंटर कॉलेज में चल रहे आईजीसीएल टूर्नामेंट में सोमवार को अतरौली व बक्शी का तालाब की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। मैच में अतरौली की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
बक्शी का तालाब टीम के कप्तान अमन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवर खेलते हुए 184 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतरौली की टीम ने निर्धारित ओवर में लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से मैच जीत लिया।
अतरौली टीम के खिलाड़ी रजत बंजारा ने 12 छक्के मारते हुए सर्वाधिक 81 रन बनाए। रजत बंजारा को मैन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप्र एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश, आयोजक कर्नल आदित्य प्रताप सिंह व भरावन ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शोभित शुक्ला, गुड्डू सिंह, सुबोध मिश्रा व मोहित अवस्थी आदि मौजूद रहे।