फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कठेरिया समाज की एकजुटता, शिक्षा पर वक्ताओं ने दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कठेरिया समाज कल्याण समिति के कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित होना जरुरी है।
विज्ञापन

गांधी भवन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकता का परिचय देना होगा। सभी का शिक्षित होना आवश्यक है। विधायक ब्रजेश कठेरिया, गुड़िया कठेरिया व शकुंतला कठेरिया ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता जरुरी है। समाज के सभी लोगों को बराबरी पर लाने के लिए आपसी समन्वय से काम किया जाना चाहिए। समाजसेवी रीता कठेरिया, डॉ. नीलम कठेरिया, पंकज कठेरिया ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष मजिस्टर लाल कठेरिया ने जिले की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री अयोध्या प्रसाद, महेश चंद्र कठेरिया विजय गांधी, राजेश कठेरिया, जुगुल किशोर कठेरिया, रामप्रताप कठेरिया सहित अतिथियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें