फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सपाइयों ने स्टॉल लगाकर 20 रुपये किलो बेची चीनी, 300 ने खरीदी

विज्ञापन
फोटो-01- मेडिकल कॉलेज गेट के सामने लगे सपा के स्टाल पर चीनी खरीदने उमड़ीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। चीनी की बढ़ती कीमतों का विरोध करने के लिए समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव ने नया तरीका अपनाया। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के बाहर स्टॉल लगाकर 20 रुपये किलो के हिसाब से चीनी बेची। शुरूआत में तो बेचने के लिए सपा नेता ने दो क्विंटल चीनी मंगाई थी लेकिन फिर भीड़ बढ़ जाने पर एक क्विंटल और मंगवाई। इस दौरान 300 महिलाओं ने यहां से चीनी खरीदी।
विज्ञापन

खुले बाजार में चीनी के भाव आसमान छू रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े में चीनी के दाम 65 रुपये के आसपास तक पहुंच गए। ऐसे में जन सामान्य के लिए चीनी का इस्तेमाल टेढ़ी खीर हो गया है। चीनी की बढ़ती कीमतों पर विरोध जताने और सरकार की नाकामी जनता को बताने के उद्देश्य से सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के बाहर स्टॉल लगाया। यहां 20रुपये किलो के हिसाब से चीनी की बिक्री की गई। हर खरीदार को सिर्फ एक किलो चीनी ही बेची गई।
रामज्ञान गुप्ता ने दावा किया कि रक्षाबंधन तक वह मोहल्लों-मोहल्लों में जाकर 20 रुपये किलो में चीनी बेचेंगे ताकि लोग त्योहार आसानी से मना सकें। चीनी बेचे जाने के स्टॉल पर व्यापार महासभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें