फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने तलब किया पुलिस चौकी के लिए आरक्षित भूमि का ब्यौरा

विज्ञापन
फोटो-17-नौ अक्टूबर को अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पाली नगर निकाय क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना होने की उम्मीद बढ़ गई है। एसपी ने चौकी के लिए भूमि संबंधी जानकारी जुटाने के निर्देश पाली थानाध्यक्ष को दिए हैं। संबंधित भूमि से जुड़े सभी अभिलेख भी राजस्व विभाग की मदद से निकलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पाली कस्बे में थाना संचालित है। लगभग साठ साल पहले कस्बे में ही पुलिस चौकी भी संचालित होती थी। बिरहाना मोहल्ले में संचालित पुलिस चौकी से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जाती थी। नगर पंचायत के अभिलेखों में मोहल्ला बिरहाना में 225 वर्ग मीटर भूमि पुलिस चौकी के लिए आरक्षित है और इसका आवंटन भी पुलिस विभाग को है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इससे संबंधित खबर प्रकाशित की तो एसपी अनुराग वत्स ने इसे संज्ञान में लिया। एसपी ने बताया कि भूमि संबंधी पूरा ब्योरा राजस्व विभाग और पुलिस विभाग से निकलवाया जा रहा है। नगर पंचायत से भी आरक्षित भूमि के बारे में जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस विभाग की भूमि है, तो चौकी दोबारा संचालित कराने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें