फोटो-11-कलक्ट्रेट स्थित पंचायत कार्यालय में पंचायत चुनाव के संबंध में सूचनाएं तैयार करते वरिष्ठ ल
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा के बाद 1872 बीएलओ घर-घर जाकर कुंडी खटखटा रहे हैं और वोटर लिस्ट लेकर मतदाताओं का सत्यापन करने में जुटे हैं।
प्रदेश में ग्राम प्रधान समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है और निर्वाचन आयोग ने अब वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया है जिसके चलते यह स्पष्ट हो गया है कि पंचायत चुनाव अगले साल मई जून तक ही संभव हैं। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार फाइनल वोटर लिस्ट 29 दिसंबर तक तैयार होगी। फिलहाल कार्यक्रम जारी होने के बाद एक अक्तूबर से वोटर लिस्ट के अनुसार जिले में कार्य शुरू हो गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि वोटर लिस्ट से नाम जोड़ने व हटाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में 1822 मतदान केंद्रों में 1872 बीएलओ लगाए गए हैं। इनकी निगरानी करने के लिए 335 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।