फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सपा और बसपा के नेताओं ने की रवि के परिजनों से मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली में फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक का गांव राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी तो घटना के अगले दिन ही परिजनों को ढांढस बंधाने अहमदनगर गई थीं। बुधवार को बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा मंगलवार रात ही सपा नेता भी मृतक के घर गए थे।
विज्ञापन

बीती 31 अगस्त को शाहाबाद कोतवाली में किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोपी रवि सिंह राजपूत ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया था। इसके बाद एसपी के आदेश पर मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें विवेचक वरुण कुमार, यूपी 112 के दो पुलिस कर्मी, किशोरी के परिजन और अज्ञात पुलिस कर्मी आरोपी बनाए गए थे।
एसपी ने विवेचक वरुण कुमार के साथ ही कोतवाली के निरीक्षक शिव गोपाल को भी निलंबित कर दिया था। पूर्व विधायक सपा नेता आसिफ खां मंगलवार देर शाम रवि सिंह राजपूत के गांव अहमदनगर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। मंगलवार को बसपा के लखनऊ मंडल के प्रभारी राजपाल गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल अहमदनगर पहुंचा। रवि के परिजनों से अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। इस दौरान मृतक के पिता रामराज ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने की बात कही। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने भरोसा दिलाया कि पार्टी पूरी मजबूती से उनके साथ है। इस दौरान सत्यपाल सिंह, कफील खां, ज्ञान प्रकाश, परशुराम, एबी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें