फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तो ट्रेन से कटकर नहीं जहर की वजह से हुई थी भीमसागर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीती 17 अक्तूबर को बघौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कमोलिया क्रॉसिंग के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक कछौना कोतवाली क्षेत्र के अरसेनी गांव का रहने वाला था और घर से पत्नी को विदा कराने के लिए निकला था। खास बात यह है कि पोस्टमार्टम में जहर खाने से मौत होने की आशंका जताते हुए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

अरसेनी निवासी भीमसागर (31) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। दो अक्तूबर को वह दिल्ली से वापस गांव आए थे। उनकी पत्नी निशा लगभग एक माह से अपने मायके कमोलिया में थीं। पिता सूबेदार के मुताबिक गांव आने पर भीमसागर पत्नी के घर आने का इंतजार करता रहा, लेकिन जब वह नहीं आई तो 17 अक्तूबर को वह कमोलिया जाने के लिए निकला था। पिता का दावा है कि पत्नी से नाराज होकर भीमसागर ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पत्नी निशा का कहना है कि भीमसागर कमोलिया स्थित घर आए ही नहीं थे। परिवार वालों को भी कोई जानकारी नहीं थी। अज्ञात शव मिलने की बात पता चलने पर सूबेदार तलाशते हुए मोर्चरी पहुंचे और पहचान अपने बेटे भीमसागर के रूप में की थी।
इस सबसे इतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। ट्रेन की चपेट में आकर जो चोटें लगी हैं, उसे मौत की वजह नहीं माना गया है। जहर खाए जाने की आशंका से विसरा सुरक्षित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें