चयन के बाद भी समाजवादी पेंशन योजना का लाभ न मिलने के बाद खफा चयनित आवेदक
ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से गुहार की और जल्द पेंशन का लाभ
दिलाने की मांग की।
कलक्ट्रेट में ग्राम पचकोहरा
निवासी परवीन ने ज्ञापन से पूर्व बताया कि पहले तो पेंशन के आवेदन से लेकर
चयन कराने में उन्हें पापड़ बेलने पड़े। कई बार ब्लाकों के चक्कर लगाने
पड़े। इसके बाद उनका चयन तो हो गया, पर उसके बाद भी उनके खाते में धनराशि
हस्तांतरित नहीं हो सकी।
जब ब्लाक पर पूछा तो बताया गया कि यहां से भेज
दिया गया है, मुख्यालय पर पता करें। यहां पता करने पर बताया गया कि उनका
बैंक खाता वहां से गलत भेजा गया है, इसलिए ब्लाक से ही संशोधित खाता संख्या
भेज्रें। आरोप है कि इसके बाद उनके द्वारा एक बार नहीं बल्कि दो बार
खाता सही कराने को पत्र दिया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मुख्यालय पर
उनके पत्र को भेजा ही नहीं गया और न ही खाता संख्या को सही करवाया गया।
जिसके बाद उन्हें समाजवादी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद
परवीन ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को पत्र सौंपकर उनके प्रार्थना पत्र की
जांच कराकर खाता संख्या सही कराने एवं उन्हें पेंशन का लाभ दिलाने की मांग
की।