फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देकर मांगा मुआवजा

Sun, 26 Jul 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश के बाद बर्बाद फसलों का मुआवजा न मिलने के कारण सुरसा के ग्राम पचकोहरा के ग्रामीण भी शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में इस दौरान धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भाजयुमो के जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चंदेल ने कहा कि सपा नेता मनचाहे ढंग से मुआवजे की राशि को बंटवा रहे हैं। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है। यदि जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही ग्राम सभा के किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है।

ग्रामीणों ने कहा कि पहले सूखा झेलकर किसान कहीं के नहीं रहे और जब सब कुछ लगाकर गेहूं की फसल बोई, तो वहां ओलावृष्टि ने उनकी फसल तबाह कर दी। उन्होंने कहा कि मुआवजे की राशि से किसानों की भरपाई नहीं हो सकती, पर उनको सहारा जरूर मिल सकता है, लेकिन वह सहारा जिला प्रशासन और ब्लाकों व ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाले जिम्मेदार अन्नदाताओं को नहीं देना चाहते।
विज्ञापन


जिससे अब किसानों के आगे रोजी रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है। कहा कि यदि धान आदि की फसल वह न कर पाए तो किसानों के आगे आत्महत्या के सिवाय और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा। इस दौरान किसानों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्रा को ज्ञापन देकर शीघ्र से शीघ्र मुआवजा हर किसान को दिलाने की मांग की है।

भाजयुमो ने भी ज्ञापन देकर कहा कि यदि किसानों को मुआवजा न मिला तो भाजयुमो प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, वैष्णो कुमार सिंह, वैभव चंदेल, प्रमोद शुक्ला, मनोज कुमार, शंकर लाल, राकेश, प्रमोद शुक्ला, विजय बहादुर, फिरोज, हरीओम, देवारी, जैलाल, लालाराम, सुरेश कुमार और सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें