फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहनों ने भाई के तिलक लगाकर की लंबी आयु की कामना

विज्ञापन
फोटो-20-भाईदूज पर सा​​त्विक और श्रेष्ठ को टीका लगाती सिद्धी।
विज्ञापन
हरदोई। भाई दूज पर बृहस्पतिवार को बहनों ने भाइयों के मस्तक पर रोली-चंदन, चावल आदि से तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। घरों में सुबह से ही भाई दूज पूजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने चौक आदि बनाई और पारंपरिक रूप से भाई दूज का पूजन किया और शत्रु स्वरूप बेर की डाली पर प्रहार भी किए।
विज्ञापन

भाई दूज भाई-बहन के स्नेह का त्योहार है। बहनों ने भाइयों की लंबी आयु की कामना की। अपने हाथों से बना भोजन कराया। ऐसी मान्यता है कि बहन के हाथों से बना भोजन करने से भाई की आयु बढ़ती है। भाई दूज के त्योहार की शुरूआत यमराज और यमुना की पौराणिक कथा से जुड़ी है। इसीलिए इसे यम द्वितीय नाम से जाना जाता है।
यम द्वितीय पर बहनों ने व्रत रखा और चौक आदि बनाकर पहले पूजन किया और फिर भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि की कामना की। मिठाई खिलाई और भाइयों और बहनों ने एक-दूसरे को उपहारों का आदान-प्रदान किया। भाई दूज का यह त्योहार सिर्फ एक पारिवारिक परंपरा नहीं बल्कि एक पौराणिक कथा से भी जुड़ा है। घरों में भाई दूज पर प्रेम और खुशी का वातावरण रहा और शाम तक बहनें अपने भाइयों के तिलक आदि करने के लिए उनके घरों पर आती-जाती रहीं।
विज्ञापन


हरदोई। यम द्वितीय पर बृहस्पतिवार को जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों और कैदियों को तिलक लगाने के लिए उनकी बहनें बड़ी संख्या में पहुंचीं। कारागार में महिलाओं की मुलाकात और भाई दूज के लिए इंतजाम भी किए गए थे। कारागार में महिलाओं ने पहुंचकर अपने-अपने भाइयों को तिलक किया और मुंह मीठा कराया। लंबी आयु की कामना के साथ ही जेल की काल कोठरी से मुक्त होने का आशीर्वाद दिया। जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने बताया कि 1,022 लोगों ने मुलाकात की है। सुबह आठ बजे से मुलाकात शुरू करा दी गई थी। (संवाद)

डिप्टी सीएम ने बहनों से आशीर्वाद लेकर दिए उपहार
मल्लावां। भाई दूज के मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने पैतृक आवास पहुंचे। परिजनों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। बहन ने ब्रजेश पाठक को तिलक कर दीर्घायु की कामना की।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मूलरूप से नगर के मोहल्ला गंगारामपुर के निवासी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने आवास पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। घर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री ने बड़े भाई राजेश पाठक और भाभी शशि किरन पाठक से आशीर्वाद लिया। भाई दूज पर घर आईं उनकी बहनों मधू, नीलम और पूनम और चचेरी बहन श्यामा ने उपमुख्यमंत्री का तिलक कर आरती उतारी। उपमुख्यमंत्री ने बहनों से आशीर्वाद लेकर उपहार भेंट किए। शाम को वह वापस लखनऊ चले गए। इस दौरान भतीजा गौरव पाठक, विकास आदि भी मौजूद रहे।

फोटो-20-भाईदूज पर सात्विक और श्रेष्ठ को टीका लगाती सिद्धी।

फोटो-20-भाईदूज पर सात्विक और श्रेष्ठ को टीका लगाती सिद्धी।

फोटो-20-भाईदूज पर सात्विक और श्रेष्ठ को टीका लगाती सिद्धी।

फोटो-20-भाईदूज पर सात्विक और श्रेष्ठ को टीका लगाती सिद्धी।

फोटो-20-भाईदूज पर सात्विक और श्रेष्ठ को टीका लगाती सिद्धी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें