फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब! एक साल हो गया दौड़भाग करते-करते, पर नहीं मिला मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। साहब! एक साल हो गया दौड़भाग करते-करते पर मुआवजा नहीं मिला। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम अनुनय झा को सरकारी व्यवस्था की हकीकत महरुनिया निवासी अशर्फी लाल ने बताई।
विज्ञापन

अशर्फी लाल ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र ब्रजेश 29 जुलाई 2024 को नानामऊ घाट से कांवड़ लेकर आ रहा था। हिया-घुघेरा मार्ग पर झूलते बिजली के तारों से करंट लग गया था। इससे ब्रजेश को दोनों पैर गंवाने पड़े। ऐसे ही अन्य फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं।
तहसील सभागार में डीएम को अशर्फी लाल ने बताया कि न तो बिजली विभाग से मुआवजा मिला और न ही कोई अन्य मदद मिली। बेगमगंज निवासी मनोज कुमार ने पारिवारिक बंटवारे का आदेश न्यायालय से पारित होने के बाद भी राजस्व कर्मियों की तरफ से काम न किए जाने की शिकायत की। गोसवा निवासी हीरालाल ने पट्टे की भूमि पर कब्जे की शिकायत की। डीएम ने शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। कुल 192 शिकायतें दर्ज की गईं। चार का मौके पर समाधान किया गया। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। राशनकार्ड से जुड़ी अधिक शिकायतों पर नाराजगी जाहिर की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने संडीला व कासिमपुर थाना प्रभारियों को घरेलू विवाद संबंधी मामलों में लापरवाही पर चेतावनी दी। एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव, सीओ संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह, ईओ अनिरुद्ध कुमार, बीडीओ प्रतिमा शर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील सदर में सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने शिकायतों को सुना। तहसील स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वह जनसमस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता बरतें। एसडीएम एसके मिश्रा समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें