फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब! रुपये जमा करने के बाद भी तालाब पट्टा आवंटन का पत्र नहीं मिला

विज्ञापन
फोटो 45: सवायजपुर में ​शिकायतों को सुनते डीएम अनुनय झा, साथ में एसपी एके मीणा व अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
सवायजपुर। साहब! रोजगार के लिए मत्स्य पालन के लिए तालाब पट्टा पर लिया था, पर अभी तक तालाब पट्टा आवंटन पत्र तक नहीं मिल पाया है। डीएम अनुनय झा को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देते हुए बाजपुर नकटौरा निवासी राजेश ने अपनी पीड़ा बताई। बताया कि तालाब पर दूसरे लोगों का कब्जा भी है। न तो पट्टा आवंटन पत्र न मिला और न ही तालाब पर कब्जा, जिससे वह मत्स्य पालन शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने फरियादियों की बात सुनी। ऐसे ही अन्य फरियादियों ने अपनी बात बताई। समस्या का समाधान न होने से फरियादी चक्कर लगाने को मजबूर हैं और उनकी समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। अधिकारी जांच और कार्रवाई का आश्वासन देते हैं। समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।
कुल 73 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए। राजस्व और पुलिस की टीम गठित कर भूमि विवादों का निराकरण कराया जाए। एक मामले में लापरवाही पर एसडीएम के पेशकार से नाराजगी जाहिर की। एसपी एके मीणा ने थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त तेज करने और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय, डीडीओ कमलेश कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद, डीपीओ मनोज कुमार, एसडीएम मयंक कुंडू, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सदर तहसील में सीडीओ सान्या छाबड़ा ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की और शिकायतों को सुना। अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का मौके पर जाकर जांच-पड़ताल के बाद निस्तारण करें। ताकि फरियादियों को बार-बार दौड़भाग न करनी पड़े। एसडीएम एसके मिश्रा, सीओ सिटी अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।


केस एक :
एक साल से चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो सकी जर्जर मार्ग की मरम्मत
भरखनी ब्लाक के ग्राम सिमरिया निवासी उमाशंकर ने बताया कि वह गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत के लिए एक साल से तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायती पत्र दे रहे हैं। आश्वासन ही मिलते रहे, काम नहीं कराया गया है। लोगों को मंदिर वाले मार्ग पर आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं ।

केस नंबर दो
न तो पट्टा आवंटन पत्र मिला और न ही मिली रसीद
सवाजयुपर तहसील के बाजपुर नकटौरा निवासी राजेश ने बताया जुलाई माह में उसने तहसील से मत्स्य पालन के लिए तालाब पट्टा कराया है। पट्टा आवंटन के बाद रुपये भी जमा कर दिए। रुपये जमा किए जाने की अभी तक रसीद नहीं दी गई। राजस्व कर्मियों ने तालाब का पट्टा आवंटन पत्र और कब्जा भी नहीं दिलाया है। तालाब पर दूसरा व्यक्ति काबिज है, कई बार तहसील में शिकायत कर चुके हैं।

फोटो 45: सवायजपुर में शिकायतों को सुनते डीएम अनुनय झा, साथ में एसपी एके मीणा व अन्य अधिकारी।

फोटो 45: सवायजपुर में शिकायतों को सुनते डीएम अनुनय झा, साथ में एसपी एके मीणा व अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें