14 फरवरी को आयोजित हो रहे हरदोई गाट टैलेंट शो में
आयोजित हो रही सिंगिंग एवं डांसिंग प्रतियोगिता के क्रम में शनिवार को
रसखान प्रेक्षाग्रह में सिंगिंग प्रतियोगिता के लिए आयोजकों द्वारा आडीशन
लिए गए। आडीशन के लिए 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जूनियर वर्ग से 52
तथा सीनियर वर्ग से 98 प्रतिभागियों ने आडीशन दिए। आडीशन के दौरान आयोजक
शास्वत अग्रवाल, स्वेतांक गुप्ता, हर्षिंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आयोजकों
ने बताया कि 1 फरवरी को डांसिंग प्रतियोगिता के लिए आडीशन होंगे और उसके
बाद 8 फरवरी को दोनों प्रतियोगिताओं के लिए मेघा आडीशन होंगे। मेघा आडीशन
में चयनित होने वाले प्रतिभागियों को 14 फरवरी को होने वाले शो में अपना
हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।