हरदोई। श्री खाटू श्याम सतरंगी फागुन महोसत्व के पहले दिन रविवार को निशान यात्रा शहर में निकाली गई। निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम की झांकी फूलों से सुसज्जित रथ पर निकाली गई।
निशान यात्रा सुबह 11 बजे से आनंद सिनेमा के निकट स्थान से शुरू हुई। अस्पताल रोड, पुलिस लाइन तिराहा, स्टेट बैंक रोड, जिंदपीर चौराहा, रेलवेगंज पुलिस चौकी रोड, हनुमान मंदिर, इलाहाबाद बैंक रोड होते हुए खाटू श्याम मंदिर पर आकर पूर्ण हुई।
श्याम भक्तों ने अपने निशान श्री खाटू श्याम को अर्पण कर सुख संपत्ति निरोगी काया और सर्व जगत कल्याण की प्रार्थना की। यात्रा में प्राण प्रतिष्ठित श्री खाटू श्याम की छवि फूलों से सुसज्जित रथों पर सवार रहे।
ढोल नगाड़ों की थापों के बीच श्री श्याम, जय श्री रानी सती दादी जी, जय सालासर महाराज के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
श्याम ज्योति सेवा समिति व श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने जगह जगह पड़ाव लगाकर श्रीखाटू श्याम की शोभा यात्रा का राहों में फूल फूल बिछाकर स्वागत किया।
निशान यात्रा शुरू होने से पहले पंडित जगतराम मिश्र ने सनातन परंपरा के अनुसार निशान पूजन कराया। श्री खाटू श्याम मंदिर पर आरती व प्रसाद वितरण हुआ।
निशान यात्रा में समिति के सदस्यों में नीरज अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल गोगी, दीपक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मुकेश मित्तल रहे।
आयोजन की महिला मंडल की तरफ से किरण अग्रवाल, राजेश्वरी अग्रवाल, रीना अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रोमा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, राज अग्रवाल, गुनगुन, रीना, स्तुति, रजनी, सीमा, सरिता, प्रतिमा सिंह, सुचेता आदि महिलाओं ने श्याम निशान पताका फहराई।
भक्तों से की अपील
निशान यात्रा संचालन में सेवादार के रूप में अक्षत गुप्ता, मनोज यादव, आकाश गुप्ता, साहिल अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल, जुगुल किशोर, रमेश अग्रवाल, निशांत सोनी, संदीप यादव आदि ने लोगों से मास्क पहनने व उचित दूरी बनाएं रखने की अपील की।