फोटो-14- श्रवण गुप्ता। स्रोत: स्वयं
हरदोई। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर खिलाड़ी श्रवण गुप्ता का चयन आगामी लखनऊ प्रीमियर लीग के लिए हो गया है। श्रवण इस टूर्नामेंट में लखनऊ पैंथर्स की टीम की ओर से मैदान पर उतरेंगे। उनके चयन पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
शहर निवासी श्रवण गुप्ता स्थानीय क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में उनके अनुभव और खेल कौशल को देखते हुए लखनऊ पैंथर्स ने उन पर भरोसा जताया है। उनके चयन की जानकारी मिलते ही जनपद के खेल जगत में खुशी है। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रवण एक मेहनती और समर्पित खिलाड़ी हैं। उनका लखनऊ प्रीमियर लीग जैसे बड़े मंच पर चुना जाना हरदोई की प्रतिभा का प्रमाण है। हमें पूरा विश्वास है कि वह लखनऊ पैंथर्स के लिए मैच जिताऊ पारी खेलेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।